पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत

गोड्डा : पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उपायुक्त व गोड्डा विधायक से की है. ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि नेमोतरी के पास कझिया नदी पर बन रहे पुल में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग संवेदक द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में निर्माण के बाद […]

गोड्डा : पुल निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उपायुक्त व गोड्डा विधायक से की है. ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि नेमोतरी के पास कझिया नदी पर बन रहे पुल में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग संवेदक द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में निर्माण के बाद ही पुल को मरम्मत करने की नौबत आयेगी. पुल इस क्षेत्र के लोगों के लिये लाइफलाइन है. यदि पुल सही ढंग से नहीं बनता है तो आने वाले समय में ग्रामीण लाभ वंचित हो जायेंगे. वहीं संवेदक पर ग्रामीणों को डराने धमकाने का आरोप भी लगाया है. आवेदन में सही ढंग से पुल का निर्माण कराये जाने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >