मछली पालन का दिया गया प्रशिक्षण

बसंतराय : प्रखंड के जमनीकोला पंचायत के ग्राम कुंभराह कोल में मत्स्यजीवी सहयोग समिति बसंतराय द्वारा मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मत्स्य जीवी के अध्यक्ष मो इरफान आलम, मंत्री मो ऐहतेसामुल हक शामिल हुए. इस दौरान मछली पालन को लेकर मत्स्य कृषकों के बीच तालाब में मछली बीज डालने के बारे […]

बसंतराय : प्रखंड के जमनीकोला पंचायत के ग्राम कुंभराह कोल में मत्स्यजीवी सहयोग समिति बसंतराय द्वारा मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में मत्स्य जीवी के अध्यक्ष मो इरफान आलम, मंत्री मो ऐहतेसामुल हक शामिल हुए. इस दौरान मछली पालन को लेकर मत्स्य कृषकों के बीच तालाब में मछली बीज डालने के बारे में बताया गया.

समिति के मंत्री मो ऐहतेसामुल ने कहा कि तालाब में मछली बीज डालने से पहले तालाब की सफाई कर उसमें चूना की छिड़काव करना है. तालाब में मात्रा के अनुसार कंपोस्ट का भी प्रयोग करें. पानी की जांच करे. मत्स्य कृषकों को मछली के प्रकार का भी चयन करने के बारे में जानकारी दी. कहा कि कतला, रेहु ,मृगल जैसे मछली का चयन करें. जिससे ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो सके. इस अवसर पर पंसस कुरेखा खातून, मो नसीम अख्तर, मो मजहर अली, मो अयूब अली, तौफिक आलम, राम अवतार दास आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >