राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस पर पहले भी हुआ है पथराव

पथराव व मारपीट मामले में पुलिस को आयी थी चोट घटना से सबक नहीं ले रही है पुलिस गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव व हमले की यह दूसरी घटना है. इसके पहले भी थाना क्षेत्र के केड़ो बाजार के पास अक्तूबर माह में लोगों ने लूटकांड के आरोपितों को छुड़ाने के […]

पथराव व मारपीट मामले में पुलिस को आयी थी चोट

घटना से सबक नहीं ले रही है पुलिस
गोड्डा : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव व हमले की यह दूसरी घटना है. इसके पहले भी थाना क्षेत्र के केड़ो बाजार के पास अक्तूबर माह में लोगों ने लूटकांड के आरोपितों को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया था. हमले में मुफस्सिल थाना के दारोगा राजेश कुमार व राजाभिट्ठा थाने के एएसआइ चितरंजन झा को चोट आयी थी. साथ ही लोगों ने लूटकांड के आरोपित बुद्धुस अंसारी को छुड़ाने का काम किया था. इस मामले में पुलिस का सरकारी मोबाइल व नकदी भी ग्रामीण साथ ले गये थे.
पुलिस ने इस मामले में आरोपितों पर मुकदमा भी दर्ज किया था.इस क्षेत्र में यह पुलिस पर हमले की दूसरी घटना है. पुलिस को लूटकांड से जुड़े मामले का सुराग राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के कुशविल्ला गांव से ही मिलता है. लेकिन जैसे ही पुलिस अपराधियों पर दबिश बढ़ाने का प्रयास करती है उल्टे पुलिस पर ही ग्रामीण हमला कर बैठते हैं. बुधवार को हुई घटना ने पहली घटना की याद को ताजा कर दिया है. इस बार भी लूटकांड के मास्टरमाइंड मो कासिम को पुलिस छुड़ाने गयी थी. इसी बीच ग्रामीणों ने सोची-समझी साजिश के तहत आरोपितों को छुड़ा लिया.
पुलिस पर पथराव की तीसरी घटना: जिले में इसी वर्ष लूटकांड मे शामिल आरोपितों को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणो ने तीन बार हमला बोला है. अक्तूबर में केड़ोबाजार में बुद्धुस अंसारी को पकड़ने के क्रम में तथा हाल के दिनों में गायछांद के जकता टोला में भी सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी जनार्दन सिंह पर ग्रामीणों ने हमला बोला तथा अपराधी को छुड़ाने में सफल रही. वहीं बुधवार को यह जिले में तीसरी घटना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >