गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर गोरसंडा-पुल के पास शुक्रवार देर रात वाहन चालकों से छिनतई करने वाले दो युवकों ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा. इसके बाद युवकों को पुलिस को सौंप दिया. शनिवार को पथरगामा पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया. आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी डुमरिया निवासी राहुल कुमार साह व हिमांशु शेखर उर्फ बाद कुमार है. राहुल व हिमांशु शुक्रवार रात बाइक संख्या जेएच 17 के 9813 से गोरसंडा पुल के पास पहुंचा था. रात में दोनों ट्रक संख्या जे एच 17 ई 9165 के चालक मो कादिर से छिनतई का प्रयास कर रहा था. इस पर कादिर हंगामा करने लगा.
पथरगामा में वाहन चालकों से छिनतई करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा
गोड्डा/पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र के गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर गोरसंडा-पुल के पास शुक्रवार देर रात वाहन चालकों से छिनतई करने वाले दो युवकों ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा. इसके बाद युवकों को पुलिस को सौंप दिया. शनिवार को पथरगामा पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल भेज दिया. आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी डुमरिया […]

पुल के पास शोर की आवज सुन कर गोरसंडा क ग्रामीण भी पहुंच गये. ग्रामीणों को मामला समझते देर नहीं लगा और दोनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया. इसके दोनों की जामकर मारपीट की. बाद में पथरगामा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों को अपना पता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी डुमरिया गांव बताया. वहीं ट्रक चालक मो कादिर ने थाना में छिनतई का मामला दर्ज कराया. प्राथमिकी में बताया है कि दोनों युवकों ने 11 हजार रुपये की छिनतई करने का प्रयास कर रहा था. मो कादिर महगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
इधर, थाना प्रभारी विभुति भूषण सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर कांड संख्या 150/16 दर्ज किया गया है. दोनों पर राहगीरों से छिनतई करने का आरोप है. आरोपितों को शनिवार को जेल भेज दिया गया.
मारपीट के बाद आरोपितों को पथरगामा थाना की पुलिस सौंपा
शनिवार को दोनों को भेजा गया जेल
दोनों आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकलुकी डुमरिया निवासी
गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर गोरसंडा के पास कर रहे थे लूट
ग्रामीणों ने समझादारी से दोनों को पकड़ा
ट्रक चालक ने दर्ज करायी छिनतई की प्राथमिकी