जरुरतमंदों को कंबल देती वंदना दुबे.

वृद्ध महिला को कंबल देते विधायक अमित मंडल. असहायों के बीच बंटा कंबल गोड्डा : सदर प्रखंड परिसर में शनिवार को अलग-अलग पंचायतों से आये लाभुकों व असहायों के बीच विधायक अमित कुमार मंडल ने कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है. योजनाओं में पारदर्शिता लायी […]

वृद्ध महिला को कंबल देते विधायक अमित मंडल.

असहायों के बीच बंटा कंबल
गोड्डा : सदर प्रखंड परिसर में शनिवार को अलग-अलग पंचायतों से आये लाभुकों व असहायों के बीच विधायक अमित कुमार मंडल ने कंबल का वितरण किया. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रही है. योजनाओं में पारदर्शिता लायी जा रही है. यदि सरकारी योजनाओं में सरकारी पदाधिकारी अथवा कर्मी परेशान करने का काम करते हैं तो इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारी व जिलाधिकारी को दें. पंचायत वार लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया जायेगा. वहीं अंचलाधिकारी शशिकांत सिनकर ने बताया कि प्रत्येक पंचायत को 40-40 कंबल कंबल उपलब्ध करा दिये गये है. इस अवसर पर अंचलकर्मी सरयु प्रसाद सिंह, पंकज कुमार, मुकेश कुमार, सत्येंद्र ठाकुर, संतोष,जयशंकर सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >