पथरगामा : भांजपुर गांव में संताली कार्यक्रम को लेकर हापड़ाम अखाड़ा आरी चाली समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई. जिलाध्यक्ष ज्ञानदेव टुडू ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष कार्यक्रम के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया.
27 व 28 फरवरी को संताली सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी. कार्यक्रम में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, आसाम आदि जगहों से आदिवासी गुरु शिरकत करेंगे. मौके पर जीशुराम हेंब्रम, गोपाल कृष्ण टुडू, सकल मुमरू आदि उपस्थित थे.
