मजदूरों की मांग के आगे झुका प्रबंधन
महगामा : प्रखंड के मोहनपुर के पास दो दिनों से ग्लोबल इंफ्रा प्रा लिमिटेड के मजदूरों का शुक्रवार से चला आ रहा धरना शनिवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया. कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद गोयल, पंकज कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर मजदूरों के साथ वार्ता कर और पांच मांग माने पर सहमति जतायी.
श्री गोयल ने मजदूरों के प्रति माह हजार रुपये की बढ़ोतरी, नियुक्ति पत्र देने के साथ अधिकारियों द्वारा बढ़िया बरताव करने पर सहमति जतायी. मौके पर उपस्थित मजदूरों को इस बात पर बल दिया कि 10 दिनों के अंदर वार्ता की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी. इसके बाद मजदूरों ने धरना वापस लिया. मौके पर रिंकू चौधरी, दिनेश यादव, तिलो यादव, सुभाष चंद्र यादव, राम चंद्र कुमार, बाबू सफीक, रघु पंडित, नंदलाल यादव आदि थे.
