ओडीएफ के लक्ष्य की खुली पोल

मामला. शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने की शिकायत स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण में विभागीय पदाधिकारियों पर ही गड़बड़ी का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया है. बताया कि लाभुक राशि लेने के लिए विभाग का चक्कर काटते हैं. वहीं बिचौलियों के माध्यम से राशि आराम से […]

मामला. शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने की शिकायत
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण में विभागीय पदाधिकारियों पर ही गड़बड़ी का आरोप पंचायत प्रतिनिधियों ने लगाया है. बताया कि लाभुक राशि लेने के लिए विभाग का चक्कर काटते हैं. वहीं बिचौलियों के माध्यम से राशि आराम से मिल जाती है. डीसी ने कमेटी गठन कर शिकायतों की जांच कराने की बात कही है.
गोड्डा : स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत पंचायतों को ओडीएफ करने के विभागीय दावे की पोल खुल गयी है. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में की जा रही थी.
समीक्षा बैठक में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आये मुखिया ने विभाग के अधिकारियों पर ही महत्वाकांक्षी योजना केे असफल बनाये जाने का ठीकरा फोड़ दिया. बैठक में उपायुक्त अरविंद कुमार के साथ-साथ गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल व पीएचइडी विभाग के देवघर से आये अधीक्षण अभियंता थे. गोड्डा प्रखंड के मारखन पंचायत के मुखिया दिनेश यादव, जमनी पहाड़पुर पंचायत के मुखिया लोबिन यादव, डेरमा पंचायत के मुखिया आदि ने जमकर विभाग की शिकायत की. पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय निर्माण की गड़बड़ी पर सीधे तौर पर अंगुली उठायी. मुखिया दिनेश यादव, लोबिन यादव ने कहा कि विभाग का चक्कर लगाकर लाभुक थक चुके हैं. 12 हजार से कम का भुगतान किया जा रहा है.
वह भी बिचौलियों की मिलीभगत से. बताया कि विभाग में बिचौलियों की चांदी है. पंचायत प्रतिनिधियों की विभाग में सुननेवाला कोई नहीं है. चापाकल आदि की शिकायत करने पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं होती है. पंचायत प्रतिनिधि आये दिन विभाग का चक्कर काट रहे हैं. वहीं डेरमा पंचायत की मुखिया ने भी विभाग के कार्यपालक अभियंता, कोर्डिनेटर व गोरांग चंद्र बैरा के खिलाफ शिकायत की. बताया कि बगैर मुखिया के अनुमति के अपने नफा-नुकसान के लिए विभाग के अधिकारियों ने उपाध्यक्ष का गठन कर जलसहिया के मदद से लाभुकों के बीच चेक काट दिया, जबकि मुखिया को इस बात की जानकारी बाद में मिली. मौके पर कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार गुप्ता,जिला कोर्डिनेटर रामाश्रय प्रसाद व गोरांग चंद्र बैरा थे.
जांच के लिये बनेगी कमेटी : उपायुक्त
समीक्षा के क्रम में डीसी ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायत पर जांच करायी जायेगी. इसके लिए कमेटी का गठन किया जायेगा. बताया कि वरीय पदाधिकारियों से इसकी जांच करायी जायेगी. जांच में दोषी पाये जाने वाले पर कार्रवाई होगी. इस दौरान डीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना.
योजना को सफल बनाये जाने की करें पहल : विधायक
वहीं विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना है. इस पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है. बताया कि आये दिन दौरे के क्रम में मुखिया शौचालय निर्माण के मामले की ही शिकायत कर रहे थे. इसके लिए उपायुक्त सहित पंचायत प्रतिनिधियों को साधुवाद दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >