22 करोड़ का नहीं हो सका ट्रांजेक्शन

दूसरे दिन बैंकों में लटका रहा ताला गोड्डा : अखिल भारत बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के सभी बैंक में ताला लटका रहा. इस दौरान बैंक कर्मियों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर सरकार व बैंक के उच्चधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजीव क […]

दूसरे दिन बैंकों में लटका रहा ताला

गोड्डा : अखिल भारत बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले के सभी बैंक में ताला लटका रहा. इस दौरान बैंक कर्मियों ने बैंक के सामने प्रदर्शन कर सरकार व बैंक के उच्चधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया.

बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजीव क ुमार झा सहित बैंककर्मी बींरेंद्र कुमार दास आदि कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा. सरकार यदि इतने से भी नहीं मानती है, तो बैंककर्मी मांगों के समर्थन में आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

हड़ताल पर बैंक के चले जाने से जिले में तकरीबन 22 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ. एसबीआइ सहित बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन, यूनाइटेड व यूको बैंक आदि में ताला लटका रहा. वहीं लगातार दूसरे दिन के हड़ताल के कारण एटीएम भी प्रभावित रहा. एटीएम ने काम करना बंद कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >