भगैया में सैनिक स्कूल की स्वीकृति

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के खरहरी स्थान में 88 लाख की राशि से बने बहुद्देशीय भवन का उदघाटन सांसद निशिकांत दुबे, जिलाध्यक्ष कुंवर गोपाल सिंह, जिप अध्यक्ष बसंती देवी संयुक्त रूप से किया. सांसद ने कहा कि भगैया में सैनिक स्कूल की स्वीकृति मिल गयी है. भवन निर्माण कार्य मोपहाड़ी में किया […]

ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड के मानिकपुर पंचायत के खरहरी स्थान में 88 लाख की राशि से बने बहुद्देशीय भवन का उदघाटन सांसद निशिकांत दुबे, जिलाध्यक्ष कुंवर गोपाल सिंह, जिप अध्यक्ष बसंती देवी संयुक्त रूप से किया.

सांसद ने कहा कि भगैया में सैनिक स्कूल की स्वीकृति मिल गयी है. भवन निर्माण कार्य मोपहाड़ी में किया जायेगा. साथ ही भगैया क्षेत्र में आइआइटी कॉलेज भी खुलेगा. ठाकुरगंगटी में 40 गांव में सोलर लाइट लगाने का भी काम किया जायेगा. गोड्डा से पीरपैंती तक फोर लेन सड़क का जल्द ही काम प्रारंभ होगा. इस अवसर पर निरंजन पोद्दार, जिप सदस्य फूलकुमारी देवी, किशोर महतो, अशोक कुमार महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो तथा बीडीओ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >