मेहरमा : मेहरमा थाना में नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की पिता ने पुत्री के अपहरण का आरोप बिहार के गौराडीह गांव के अजय पासवान पर लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि आरोपित बिहार के कटिहार जिले में सिपाही के पद पर कार्यरत है. इससे पहले दो बार शादी की नीयत से अपहरण किया गया है. पहली बार 28 अक्तूबर व दूसरी बार एक नवंबर को अपहरण किया. वह अब तक फरार है. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि मेहरमा थाना कांड संख्या 125/16 के तहत अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपित के धर पकड़ के लिये कार्रवाई की जायेगी.
शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण
मेहरमा : मेहरमा थाना में नाबालिग के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की पिता ने पुत्री के अपहरण का आरोप बिहार के गौराडीह गांव के अजय पासवान पर लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि आरोपित बिहार के कटिहार जिले में सिपाही के पद पर कार्यरत है. इससे पहले दो बार शादी […]

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित : गोड्डा. पथरगामा प्रखंड के खादी ग्रामोद्योग भवन में शुक्रवार को सर्वोदयी श्यामाकांत झा की अध्यक्षता में पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रमुख प्रतिनिधि नंदलाल भगत ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न योजना पर प्रकाश डाला. सचिव जयशंकर सिंह ने प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला व नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियो से अवगत कराया. कार्यक्रम को जनसेवक सुरेश मंडल, जिला उद्योग प्रतिनिधि राम प्यार मंडल ने भी संबोधित किया.
इस अवसर पर मथियूस किस्कू, नीरज भारती, बिट्टू, प्रीति, रंभा कुमारी, सकूनी आदि थे. संचालन दीपक कुमार ने किया.