नदियों में स्नान कर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना

सुंदर नदी घाट में स्नान करते व्रती. सुंदर व सापिन नदी में दिखी अधिक भीड़ पथरगामा : छठ पर्व को लेकर प्रखंड के नदी तालाब छठ घाटों में शुक्रवार को सुबह से छठ व्रतियों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. नहाय खाय कद्दूभात का उत्साह क्षेत्र में देखने को मिला. प्रखंड के सुंदर नदी, सापिन नदी […]

सुंदर नदी घाट में स्नान करते व्रती.

सुंदर व सापिन नदी में दिखी अधिक भीड़
पथरगामा : छठ पर्व को लेकर प्रखंड के नदी तालाब छठ घाटों में शुक्रवार को सुबह से छठ व्रतियों ने स्नान कर पूजा-अर्चना की. नहाय खाय कद्दूभात का उत्साह क्षेत्र में देखने को मिला. प्रखंड के सुंदर नदी, सापिन नदी में व्रतियों की भीड़ अधिक देखी गयी. स्नान के बाद घर-घर में लोग कद्दू का भाेग ग्रहण कर आनंद उठाते नगर आये. इधर, बाबाजी पोखर, बड़की पोखर, लखन पहाड़ी के खंता पोख सहित अन्य नदी पोखर, तालाब में छठ घाटों को सफाई अंतिम चरण में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >