सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप
गोड्डा : मंगलवार की देर रात सरकंडा मुख्य मार्ग को जाम करने के मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सरकारी कामकाज में व्यवधान पहुंचाये का आरोप लगाया गया है. नगर थाना के एएसआई बिरेंद्र कुमार गुप्ता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. भारी वाहनों के गुजरने के क्रम में 11 केवी का पोल व तार गिर गया था. इसके विरोध मे सरकंडा मुहल्ले के जुटे लोगों ने सड़क जाम कर दिया था.
इससे दो से ढाई घंटे तक सड़क जाम रहा. दोनों ओर से सैकड़ों वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. मूर्ति विसर्जन में पुलिस प्रशासन लगी थी. जाम को हटाये जाने मे पुलिस को तकरीबन दो से ढाई घंटे का समय लग गया था. इससे पुलिसिंग का कार्य काफी देर तक प्रभावित रहा. इसको लेकर ही मुहल्ले के भैरो राय,प्रदीप साह,गुडडू इम्तियाज अंसारी, देवेंद्र कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो सहित 15-20 अज्ञात पर सरकारी कामकाज में व्यवधान पहुंचाये जाने का मामला कांड संख्या 258/16 के तहत दर्ज कराया गया है.
