महगामा में 50 लाभुकों मिला सिलिंडर

महगामा : महगामा व शीतल गांव में कुल 50 लाभुकों के बीच उज्ज्वला येाजना के तहत गैस कनेक्शन बांटा गया. विधायक अशोक भगत, जिला परिषद सदस्य बीबी निशात जिया ने कार्यक्रम की शुरूआत की. कहा कि प्रधानमंत्री के इस महत्वकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन में उजाला लाने का प्रयास करना है. बताया […]

महगामा : महगामा व शीतल गांव में कुल 50 लाभुकों के बीच उज्ज्वला येाजना के तहत गैस कनेक्शन बांटा गया. विधायक अशोक भगत, जिला परिषद सदस्य बीबी निशात जिया ने कार्यक्रम की शुरूआत की. कहा कि प्रधानमंत्री के इस महत्वकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के जीवन में उजाला लाने का प्रयास करना है. बताया कि यह योजना आगे चलकर महिलाओं के लिये लाभकर साबित होगी. बताया कि अब चूल्हे से निकलने वाले धुआं से महिलाओं को निजात मिलेगा. मौके पर एजेंसी के प्रोपराइटर अबुल हसन, शबनम देवी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >