राशि लेकर घर नहीं बनानेवाले लाभुक पर करें कार्रवाई

15 दिन में अधूरे आवास को पूरा करने का दिया निर्देश पंचायत सेवकों को लाभुकों को चिह्नित करने को कहा बोआरीजोर : मनरेगा कार्यालय में बीडीओ राजीव कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सेवक के साथ मंगलवार को विशेष बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया है. बीडीओ ने इंदिरा आवास की समीक्षा करने के बाद […]

15 दिन में अधूरे आवास को पूरा करने का दिया निर्देश

पंचायत सेवकों को लाभुकों को चिह्नित करने को कहा
बोआरीजोर : मनरेगा कार्यालय में बीडीओ राजीव कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सेवक के साथ मंगलवार को विशेष बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया है. बीडीओ ने इंदिरा आवास की समीक्षा करने के बाद पंचायत सेवक से कहा कि अधूरा पड़े इंदिरा आवास को जल्द पूरा करायें. उन्होंने कहा कि राशि उठाकर घर नहीं बनानेवालों लाभुकों को चिह्नित कर नोटिस भेजकर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दें. नोटिस के बाद भी घर नहीं बनानेवालों पर प्राथमिकी दर्ज करायें. उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन के अंदर हर हाल में अधूरे पड़े इंदिरा आवास को पूरा करने की दिशा में कार्य करें. मौके पर जीपीएस विपिन बिहारी, पंचायत सेवक शिव कुमार चाौधरी, कलाधर मंडल, राजकुमार, राजकुमार उरांव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >