खाद्यान उठाव मामले की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम

जांच दल करेंगे गोदाम की जांच गोड्डा : जिले में विभिन्न प्रखंडों में खाद्यान उठाव व उससे संबंधित स्टॉक को लेकर गत बैठक में मामला सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग की ओर से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. गत दिनों जिला परिषद की बैठक में जिप अध्यक्ष बसंती देवी की […]

जांच दल करेंगे गोदाम की जांच

गोड्डा : जिले में विभिन्न प्रखंडों में खाद्यान उठाव व उससे संबंधित स्टॉक को लेकर गत बैठक में मामला सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग की ओर से चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है. गत दिनों जिला परिषद की बैठक में जिप अध्यक्ष बसंती देवी की अध्यक्षता में आहुत सामान्य बैठक के दौरान जिले में अनाज के उठाव व देखरेख के मामले को लेकर प्रत्येक एसएफसी के गोदाम की जांच के मामले को रखे जाने के बाद डीडीसी के निर्देश पर कमेटी का गठन कर लिया गया है.
जांच दल में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष बसंती देवी के साथ-साथ उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती संबंधित प्रखंड के सभी जिला परिषद सदस्य तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शामिल रहेंगे. इस क्रम में जांच दल दो नवंबर को गोड्डा गोदाम, तीप को पोड़ैयाहाट, चार सुंदरपहाड़ी, पांच को पथरगामा, आठ को बसंतराय, नौ को महगामा, 10 को बोआरीजोर, 11 को मेहरमा तथा 12 को ठाकुरगंगटी के गोदाम की जांच की जायेगी. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एबीइ खालको ने संबंधित जांच सदस्य को पत्र प्रेषित कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >