सुसनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा : नहीं मिली है कोई धमकी

गोड्डा : गत दिनों सुंदरपहाड़ी के सुसनी पंचायत के एक सदस्य को नक्सली धमकी के मामले में अखबार में खबर प्रकाशन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से जिले के पदाधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से प्रशासन को आश्वस्त किया है कि उन्हें ऐसी धमकी नहीं मिली है. […]

गोड्डा : गत दिनों सुंदरपहाड़ी के सुसनी पंचायत के एक सदस्य को नक्सली धमकी के मामले में अखबार में खबर प्रकाशन के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से जिले के पदाधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं. इस संबंध में पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी ओर से प्रशासन को आश्वस्त किया है कि उन्हें ऐसी धमकी नहीं मिली है. सुसनी के पंसस रिफाइल सोरेन, मुखिया सुशील हेंब्रम, उप मुखिया नाथालिया मरांडी व वार्ड सदस्यों में बबलू टुडू, रविंद्र मरांडी, मेरी मुर्मू, मिस्त्री मरांडी ने सफाई दी है कि उन्हें किसी संगठन या व्यक्ति ने मौखिक या लिखित धमकी नहीं दी है.

लेखा जोखा प्रस्तुत नहीं करने वाले दो नाजिर पर गिरी गाज
हेरफेर मामले में बोआरीजोर के तत्कालीन नाजिर निलंबित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >