अलग-अलग मारपीट में दो घायल

गोड्डा : अलग-अलग मारपीट की घटना में दो लोगों के घायल हो गये. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरोनी गांव में जुआरियों ने गांव के ही रामेश्वर हांसदा की पिटाई कर दी. बताया कि सोमवार को गांव में ही उसके आलू के बाड़ी में आधा दर्जन जुआरी जुआ खेल रहे थे. विरोध करने पर जुआरियों ने […]

गोड्डा : अलग-अलग मारपीट की घटना में दो लोगों के घायल हो गये. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरोनी गांव में जुआरियों ने गांव के ही रामेश्वर हांसदा की पिटाई कर दी. बताया कि सोमवार को गांव में ही उसके आलू के बाड़ी में आधा दर्जन जुआरी जुआ खेल रहे थे. विरोध करने पर जुआरियों ने मारपीट की. लाठी से प्रहार कर उसका माथा फोड़ दिया.

देर शाम पत्नी छुनकू मुर्मू ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं, दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पथरा गांव की बतायी जा रही है. ससुराल में विवाहिता जयमंती देवी को उसके पति गंगाराम महतो ने मायका से पांच हजार रुपये लाने के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया. विवाहिता की मां पानवती देवी ने पुलिस को बताया कि हमेशा उसकी बेटी को ससुराल में पैसा की डिमांड कर प्रताड़ित कर मारपीट ससुराल वालों द्वारा किया जाता रहा है. फिलहाल विवाहिता को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस दोनों मामलों में जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >