गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव में कल्याण विभाग की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी का शिलान्यास किया गया. गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल व मुखिया लोबिन यादव ने संयुक्त रूप से योजना कार्य का शिलान्यास किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से योजना स्वीकृत की गयी थी. योजना की लागत 18 लाख 41 हजार है.
कब्रिस्तान के घेराबंदी को लेकर पूर्व में मांग की गयी थी. रांची से योजना आने के बाद मंगलवार को योजना की आधारशिला रखी गयी. इस अवसर पर विधायक ने बताया कि वह जात-पात से ऊपर उठकर सोचते हैं. वे किसी जाति के परिधी में नहीं हैं. गोड्डा विस क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीद के साथ चुनने का काम किया है वे इस दावे को निश्चित रूप से पुरा करने का काम करेंगे. बताया कि चुनाव के समय यहां के लोगों ने इसकी मांग की थी. इसे पूरा करने का काम किया है. इस अवसर मुखिया लोबिन यादव सहित विधायक समर्थक थे.
