गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहुरिया गांव के गुंजन मांझी हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गुंजन की हत्सा मामले में आरोपित चंदन मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में चंदन मांझी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है. उसने जो खुलासा किया है उसमें अवैध संबंध के चलते गुंजन की जानक गयी. गुंजन का अवैध संबंध चंदन की पत्नी से था. चंदन को इसकी भनक लग गयी थी.
वह बार-बार गुुंजन को समता रहा, लेकिन गुंजन की दबंगई के कारण भी मामला बन नहीं रहा था. क दिन मौका देख कर गुंजन को चंदन ने बुलाया और शराब परोसा. इसके बाद ही मिथुन के मदद से हत्या को अंजाम दिया. उसक दौरान पुलिस ने घटनास्थल से ही मिथुन का मोबाइल भी बरामद किया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस को मिथुन व चंदन पर हत्या करने की आशंका थी. हालांकि इन दोनों को पकड़ने के लिये पुलिस ने पहले ही छापेमारी की थी. लेकिन दोनों फरार थे. रविवार को पुलिस ने छापेमारी का चंदन को पकड़ लिया. इस कार्रवाई में जेपी यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी थे.
