गोड्डा : सदर प्रखंड के कसबा गांव की मनीषा कुमारी को इलाज के लिए शनिवार सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मां देविया देवी ने बताया कि उनकी बेटी छह माह से बीमार चल रही है. पहले गांव में ही ग्रामीण चिकित्सकों से उसका इलाज कराया गया. पर वह ठीक नहीं हो पायी. गांव स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने के कारण उसकी बेटी गंभीर बीमारी से जूझ रही है. अस्पताल में भरती कराने के बाद जांच होने पर उसे टीबी की शिकायत मिली है. फिलहाल महिला वार्ड में युवती का इलाज किया जा रहा है.
छह माह से बीमार युवती टीबी की चपेट में
गोड्डा : सदर प्रखंड के कसबा गांव की मनीषा कुमारी को इलाज के लिए शनिवार सदर अस्पताल में भरती कराया गया. मां देविया देवी ने बताया कि उनकी बेटी छह माह से बीमार चल रही है. पहले गांव में ही ग्रामीण चिकित्सकों से उसका इलाज कराया गया. पर वह ठीक नहीं हो पायी. गांव स्तर […]
