बोआरीजोर के दर्जनों मजदूराें ने किया बंगाल पलायन

बस पर सवार होकर बंगाल जाते मजदूर. गोड्डा : शनिवार को बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों मजदूर बंगाल कमाने को लेकर पलायन कर गये हैं. मजदूरों ने बताया कि वे सभी कुसबिल्ला, लिटी, खेरीबारी, लीलातरी के रहने वाले हैं. काम के अभाव में वे लोग प्रति वर्ष रोजगार की तलाश में वर्द्धमान बंगाल पलायन करते […]

बस पर सवार होकर बंगाल जाते मजदूर.

गोड्डा : शनिवार को बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों मजदूर बंगाल कमाने को लेकर पलायन कर गये हैं. मजदूरों ने बताया कि वे सभी कुसबिल्ला, लिटी, खेरीबारी, लीलातरी के रहने वाले हैं. काम के अभाव में वे लोग प्रति वर्ष रोजगार की तलाश में वर्द्धमान बंगाल पलायन करते हैं. बंगाल में ईंट बनाने का काम मिलता है. जिससे कमायी हो जाती है. ग्रामीण जब्बार अंसारी, गयासुद्दीन अंसारी, मजुद्दीन अंसारी, इसलाम अंसारी अपने-अपने परिवार के साथ बंगाल कमाने गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >