मां से की सुख-समृद्धि की कामना

दुर्गापूजा. मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता को चढ़ाया डलिया गोड्डा के बड़ी दुर्गा मंदिर में 11 हजार भक्तों ने चढ़ाया डलिया भक्तों की भीड़ के कारण परेशान दिखे सुरक्षा बल के जवान गोड्डा : शहरी क्षेत्र के पांच पूजा पंडालों में महाष्टमी की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही. पूजा समिति के सदस्यों […]

दुर्गापूजा. मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता को चढ़ाया डलिया

गोड्डा के बड़ी दुर्गा मंदिर में 11 हजार भक्तों ने चढ़ाया डलिया
भक्तों की भीड़ के कारण परेशान दिखे सुरक्षा बल के जवान
गोड्डा : शहरी क्षेत्र के पांच पूजा पंडालों में महाष्टमी की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही. पूजा समिति के सदस्यों मिली जानकारी अनुसार बड़ी दुर्गा मंदिर में तकरीबन 11 हजार महिलाओं ने माता को डलिया चढ़ाया. माता के दरबार में हाजिरी लगाकर भक्तों ने सुख व समृद्धि की कामना की. सदस्यों ने बताया कि सुबह सात बजे से ही महिला श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे. दस बजे के बाद डलिया चढ़ाने के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. भक्तों की भीड़ के आगे प्रशासिक व कमेटी की व्यवस्था कम पड़ने लगी थी.
जय माता दी दुर्गा मंदिर में हुई पूजा-अर्चना
शहर के सिनेमा हॉल चौक स्थित जय माता दी दुर्गा मंदिर में भक्तों द्वारा महाष्टमी पर पूजा-अर्चना की गयी. दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर प्रांगण में देखने को मिली है. माता के दरबार में माथा टेककर व पूजा अर्चना कर खुशहाली की प्रार्थना की.
गोढ़ी दुर्गा मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु
गांधी नगर गोढ़ी स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे. काफी संख्या में यहां पुरूष व महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया. हजारों की संख्या में भक्तों द्वारा मां के दरबार में हाजरी लगायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >