महगामा में चिकित्सक पर जानलेवा हमला तलवार से काटा हाथ

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने हत्या की मकसद से एक चिकित्सक पर जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि हमले में उनकी जान तो बच गयी, लेकिन चिकित्सक अपना हाथ गंवा बैठे. चिकित्सक का नाम डॉ बीके दास बताया जाता है. डॉ दास होमियोपैथिक चिकित्सक हैं. […]

महगामा : महगामा थाना क्षेत्र के लहठी गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने हत्या की मकसद से एक चिकित्सक पर जानलेवा हमला कर दिया. हालांकि हमले में उनकी जान तो बच गयी, लेकिन चिकित्सक अपना हाथ गंवा बैठे. चिकित्सक का नाम डॉ बीके दास बताया जाता है. डॉ दास होमियोपैथिक चिकित्सक हैं. बदमाशों ने उनपर तलवार चला दिया. जिससे उनका हाथ कट गया है. घटना के बारे में बताया गया कि रात के करीब सवा आठ बजे डाॅ दास छत की सीढ़ी का दरवाजा लगाने गये थे.

महगामा में चिकित्सक…
इस क्रम में जैसे ही दरवाजा को बंद किया पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से तलवार भांज दिया. इस क्रम में तलवार डॉ दास के हाथ में लग गया. वहीं हंगामा होने के बाद अज्ञात बदमाश मौके का फायदा उठा कर भाग निकले. खून से लथपथ डॉ दास को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भरती कराया. पुलिस अपराधियों की तलाश में लहेठी गांव के लिए निकल गयी है. पुलिस ने बताया कि डाॅ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज होगी.
वहीं डॉक्टर दास की निशानदेही पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने गांव से ही आरोपित बोधु यादव को गिरफ्तार कर लिया है. सख्ती बरतने पर उसने तलवार को नदी में फेंक देने की बात स्वीकार की. थाना प्रभारी ने कहा कि गुरुवार को तलवार को नदी से निकाली जायेगी और मामले का खुलासा भी किया जायेगा.
हत्या की मकसद से आये थे बदमाश
अस्पताल में चल रहा है इलाज
आरोपित को पुलिस ने किया गांव से ही गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >