अज्ञात ट्रैक्टर मालिक व चालक पर प्राथमिकी दर्ज

गोड्डा : बालू की ढुलाई करने के मामले में अवैध ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सहायक जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई की जा रही थी. पुलिस […]

गोड्डा : बालू की ढुलाई करने के मामले में अवैध ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सहायक जिला खनन पदाधिकारी रामनाथ राय के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उल्लेख किया गया है कि ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई की जा रही थी. पुलिस को देखकर चालक सहित मजदूर वाहन छोड़कर फरार हो गये. इस कारण न तो चलान ही मिल पाया और न ही अन्य कागजात. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मुफस्सिल थाना में लगा दिया है. वहीं आरोपित चालक व मालिक का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >