मुआवजे में देरी पर परिजनों ने किया जाम

रौतारा ओपी के पास शव रखकर किया प्रदर्शन कुछ देर तक जाम रहा गोड्डा-पीरपैंती मार्ग मुआवजा का चेक मिलने के बाद टूटा जाम गोड्डा : रविवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के रौतारा मुहल्ले में वाहन के नीचे दबकर हुई मजदूर रामजीवन राउत की मौत के मामले में मुआवजे में देरी पर परिजनों का गुस्सा […]

रौतारा ओपी के पास शव रखकर किया प्रदर्शन

कुछ देर तक जाम रहा गोड्डा-पीरपैंती मार्ग
मुआवजा का चेक मिलने के बाद टूटा जाम
गोड्डा : रविवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के रौतारा मुहल्ले में वाहन के नीचे दबकर हुई मजदूर रामजीवन राउत की मौत के मामले में मुआवजे में देरी पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया. ग्रामीणों व परिजनों ने गोड्डा-पीरपैंती मार्ग को मंगलवार दोपहर में जाम कर प्रदर्शन किया. रौतारा टीओपी के पास शव को रखकर जाम कर दिया. इसके कारण कुछ देर तक वाहनों का परिचालन रूक गया.
सूचना पाकर नगर थाना इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी समेत एएसआइ विमल रंजन तिर्की, विजेंद्र सिंह व शीतल पासवान पहुंचे . हालांकि तब तक अंचल कर्मी पंकज कुमार व राजस्व कर्मी मुकेश कुमार ने मृतक के परिजन के हाथों चेक सौंप दिया था. मालूम हो कि मुआवजे का आश्वासन मृतक के परिजनों को देर रात ही पुलिस ने दिया था.
लेकिन सुबह में भी जब राशि का भुगतान ही हो पाया तो मामला बिगड़ गया.
दाह-संस्कार के लिए भी नहीं थे रुपये : रामजीवन राउत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी असामयिक मौत के बाद परिजनों को रोजी-रोटी की समस्या आ खड़ी हुई है. यहां तक की दाह संस्कार करने के लिए भी घर में रुपये नहीं थे. इंस्पेक्टर श्री गिरी व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ध्यान झा की ओर से भी दो हजार की सहायता राशि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >