गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आ कर एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक का नाम रामजीवन राउत बताया जाता है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीवन की मौत ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. लोगों ने मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद मामले को लेकर मुहल्ले में बखेड़ा खड़ा हो गया.
मुहल्लेवासियों ने मामले की सूचना नगर थाना को दी. जानकारी होने पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार गिरी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे है तथा मामले की छानबीन की. खबर लिखे जाने तक पुलिस ट्रैक्टर को जब्त नहीं कर पायी थी. वहीं परिजन व मुहल्लेवासी मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
