शहर में लगा कूड़े-कचरे का अंबार

उदासीनता . नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से शहर की बिगड़ी सूरत शहर के कारगिल चौक व बस स्टैंड में लगा कूड़े का अंबार. गोड्डा : नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. इस पर्व-त्योहार के मौसम में जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा होने से स्थिति नारकीय हो गयी है. लोकल बाॅडीज […]

उदासीनता . नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से शहर की बिगड़ी सूरत

शहर के कारगिल चौक व बस स्टैंड में लगा कूड़े का अंबार.
गोड्डा : नगर पंचायत कर्मियों की हड़ताल से शहर की सूरत बिगड़ गयी है. इस पर्व-त्योहार के मौसम में जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा होने से स्थिति नारकीय हो गयी है. लोकल बाॅडीज इंप्लाइज फेडरेशन की ओर से प्रारंभ अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन ही शहर कूड़े-कचरे से पट गया है. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कचरा भर गया है.
गोड्डा को सुंदर शहर बनाने की बात ऐसे में बेइमानी लगती है. मुख्य बाजार के अलावा काली मंदिर, कारगिल चौक, बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, असनबनी, तथा गोड्डा गुदरी हाट, गोड्डा हाट परिसर में करीब एक टन कचरा जमा हो गया है. दो दिन बाद नवरात्रा प्रारंभ होने वाला है. ऐसे में शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
कहा-कहा जमा है कूड़ा :शहर के कारगिल चौक, मुख्य बाजार, हटिया चौक, सरकारी एवं प्राइवेट बस स्टैंड, गोड्डा गुदड़ी हाट, असनबनी आदि में सड़क के किनारे लगा कचरे का अंबार लगा हुआ है.
तीन दिनों से बात हो रही थी. 27 तक का समय लिया था. आज अगर काम पर कर्मी नहीं आयें तो प्राइवेट सफाई कर्मियों से शहर की सफाई करायी जायेगी.
– राहुल जी आनंद , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >