हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मवेशी मरा

60 हजार का नुकसान गोड्डा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चतुरी यादव की भैंस की मौत हो गयी. यह घटना रविवार रात की है. चतुरी के घर के बाहर की मुख्य सड़क के किनारे भैंस बंधी थी. इस दौरार हाईटेंशन तार टूट कर भैंस पर ही गिर गया. इस घटना में भैंस […]

60 हजार का नुकसान

गोड्डा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चतुरी यादव की भैंस की मौत हो गयी. यह घटना रविवार रात की है. चतुरी के घर के बाहर की मुख्य सड़क के किनारे भैंस बंधी थी. इस दौरार हाईटेंशन तार टूट कर भैंस पर ही गिर गया. इस घटना में भैंस की मौत हो गयी. लगभग तकरीबन 60 हजार का नुकसान हुआ है. मवेशी मालिक ने विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी और मुआवजे की भी मांग की है. मवेशी मालिक ने बताया कि विद्युत कार्यपालक अभियंता गोपाल प्रसाद वर्णवाल ने बताया कि मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >