बीडीओ को लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश
मेहरमा : एनआरएलएम की टीम ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के अमौर व अमजोरा पिरोजपुर पंचायत का निरीक्षण किया. टीम के सदस्य केके महापात्रा व जेआर साहू ने दोनों पंचायत के इंदिरा आवास पंजी, पेंशन पंजी, कूप निर्माण, मनरेगा से बने बांध व दाड़ के रोकड़ पंजी का निरीक्षण किया.
्इसके बाद बीडीओ को सभी मनरेगा मजदूरों का खाता खोलने, मनरेगा मजदुरी मांगने आते हैं तो उन्हें परची देने व अधूरे इंदिरा आवास की सूची बना कर लाभुकों को जल्द इंदिरा आवास पूरा करने का निर्देश दिया. पेंशन से जुड़े कार्यों को अविलंब पूरा कर लाभुकों को जल्द पेंशन देना शुरू करें. इस अवसर पर बीडीओ देवदास दत्ता, पुरुषोत्तम कुमार, बीपीओ शंकर कुमार आदि थे.
