बेथेल मिशन स्कूल में हुआ कार्यक्रम
महगामा : महगामा के बेथेल मिशन स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शुरुआत में छात्र-छात्राओं ने देश के महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला. प्रतिभागियों ने कागज के फुल, पेंटिंग आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उकेरा. वहीं पेंटिंग के माध्यम से ही महापुरुषों के चित्र को भी उकेरा. सफल प्रतिभागियों को बेथेल मिशन के निदेशक प्रेम जोनाथन ने पुरस्कृत किया. प्रथम पुरस्कार चंदन कुमार, दूसरा स्थान मंजु कुमारी, तीसरे स्थान पर सूचित हेंब्रम, चौथा स्थान रायका कांवर को मिला. पेंटिंग में अंजलि रानी व सीने मरांडी पहले स्थान पर रही. वहीं लजीना मरांडी को दूसरा स्थान मिला. संचालन पिंकी कुमारी व जोसेफ ने किया.
