गोड्डा : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के गंगटा चौक पर गणतंत्र दिवस के दिन आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई. इसमें 40 वर्षीय सुरेंद्र रमानी घायल हो गये. घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गयी.
श्री रमानी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसका गंगटा मुहल्ले में दुकान है, पड़ोसी दुकानदार रसीद रमानी से दुकान के सामने पानी गिरने से विवाद गहरा गया और विरोधी ने कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया. उसके सिर में गहरी चोटें आयी हैं. हालांकि घायल खतरे से बाहर बताया जाता है. नगर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
