गोड्डा : झारखंड राज्य संघर्ष समिति के आह्वान पर 18 सूत्री मांग के समर्थन में मंगलवार से जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. सोमवार को समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों ने समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन किया गया.
वहीं इनके हड़ताल पर चले जाने से सभी विभागों में काम-काज प्रभावित होंगे. समाहरणालय सहित प्रखंड व अंचल कार्यालयों के कर्मी भी हड़ताल में शरीक हो रहे हैं. मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मांगों को लेकर पूर्व में भी प्रदर्शन किया गया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई. कर्मियों द्वारा काला बिल्ला लगा कर प्रदर्शन किया जायेगा.
जिलाध्यक्ष कुमार ने बताया कि कर्मियों के वेतन विसंगति में सुधार नहीं किया गया है. राज्य सरकार ने केंद्रीय वेतनमान लागू नहीं किया. वेतन पुनरीक्षण का लाभ कर्मियों को नहीं मिल रहा है. जिससे कर्मियों में रोष है.
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करेगी आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर अराजपत्रित जिला कर्मचारी महासंघ के मदन मोहन मिश्र, सुधीर कुमार चौधरी, रमाकांत सिंह,अरविंद झा, मनोज हाजरा, रविशंकर कुमार, मोजाहिद इसलाम, सीमा कुमारी, राकेश कुमार झा, राजीव लोचन कुमार, विकास चंद्र ठाकुर, अमित कुमार, निरंजन कुमार, दिनकर ठाकु र, सोनी कुमार, संजय सिंह, श्याम बिहारी पांडेय, दिनेश रजक, प्रमोद तिवारी, चंद्र किशोर पंडित, संत मुमरू आदि थे.
अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने दिया समर्थन
आंदोलित अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के सदस्यों के हड़ताल पर जाने के कदम को जिला अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया है. संघ के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि कर्मी लगातार मांगें कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने मांगों पर अभी तक गौर नहीं किया है.
