मामले का मास्टर माइंड सरोज झा पुलिस रिमांड पर

गोड्डा : गोड्डा आइसीआइसीआइ बैंक फर्जीवाड़ा मामले के मास्टर माइंड सारोज कुमार झा व एक अन्य अभियुक्त विकास कुमार गुप्ता को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रिमांड पर लिया. बता दें कि इनलोगों पर फर्जी एफ डी बनाकर निवेशकों का करोड़ों पैसा हड़पने का आरोप है. वहीं अन्य आरोपितों में रवि शर्मा व अनुपमा […]

गोड्डा : गोड्डा आइसीआइसीआइ बैंक फर्जीवाड़ा मामले के मास्टर माइंड सारोज कुमार झा व एक अन्य अभियुक्त विकास कुमार गुप्ता को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रिमांड पर लिया. बता दें कि इनलोगों पर फर्जी एफ डी बनाकर निवेशकों का करोड़ों पैसा हड़पने का आरोप है.

वहीं अन्य आरोपितों में रवि शर्मा व अनुपमा राज जेल में हैं. रिमांड पर लिये गये अभियुक्तों से आवश्यक पूछताछ करपुलिस बैंक गबन मामले का खुलासा कर सकती है. इसके अलावा पुलिस को इस मामले के एक और सूत्रधार चंदन कुमार, विश्वजीत पांडेय की तलाश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >