24 दिसंबर को किया गया था अगवा
बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर बाजार निवासी सुभाष साह उर्फ मुन्ना का शव पुलिस ने अपहरण के 20 बाद सोमवार को ढूंढ़ निकाला. अपहृत सुभाष को जिंदा व मुर्दा ढूंढ़ निकालने के लिये पुलिस ने एक टीम गठित की थी.
इसमें बोआरीजोर थाना प्रभारी उमाकांत कुमार के साथ ललमटिया थाना प्रभारी संजय मालवीय, इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह सहित सात पुलिस जवान थे. यह टीम 20 दिनों से निरंतर छापेमारी कर रही थी.
इस क्रम में सोमवार को बोआरीजोर थाना के कंगनियां पहाड़ के नीचे बहने वाले बरसाती नाला में सुभाष का शव मिला. शव अधजला था. इसकी पहचान परिजनों से करायी गयी. थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा कि अपराधियों ने हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिये शव को जला दिया.
बता दें कि एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व में बनी गुप्त टीम में शामिल संजय मालवीय आदि शामिल थे. इस टीम की निशान देही पर सुभाष का शव नाला से बरामद किया गया.
