जहर खाकर विवाहिता ने दी जान

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बिहारी जोड़ा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता गुड्डी देवी ने जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, मृतका का पति चावल मिल से चावल लाने गया था. इसी दौरान उसे सूचना मिली की पत्नी ने जहर खा लिया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भरती कराया गया. जहां […]

गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बिहारी जोड़ा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता गुड्डी देवी ने जहर खाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार, मृतका का पति चावल मिल से चावल लाने गया था. इसी दौरान उसे सूचना मिली की पत्नी ने जहर खा लिया है. आनन-फानन में उसे अस्पताल में भरती कराया गया.

जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतका के दो संतान हैं. पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है. इधर, मृतका के परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >