बहियार से अर्द्धनग्न अवस्था में मिला युवक का शव

पुलिस जता रही गला दबाकर हत्या करने की आशंका युवक के शरीर पर चोट के भी मिले हैं निशान गोड्डा/मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिपरा-कसबा बहियार से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक का शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गयी. शव देखने बहियार में […]

पुलिस जता रही गला दबाकर हत्या करने की आशंका

युवक के शरीर पर चोट के भी मिले हैं निशान
गोड्डा/मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिपरा-कसबा बहियार से 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. युवक का शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गयी. शव देखने बहियार में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. शव मिलने की सूचना पुलिस को सुबह मिली. शौच करने गये लोगों ने गांव के चौकीदार को इसकी सूचना दी. चौकीदार ने ही मेहरमा पुलिस को इसकी सूचना दी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गला दबा कर युवक की हत्या होने की आशंका जतायी जा रही है. युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस ने संदेह जताया है कि हत्या कर युवक के लाश को सुनसान बहियार में फेंका गया है. युवक के शरीर पर पुलिस ने चोंट के निशान भी देखा. बताया कि शव को तकरीबन 12 घंटे पहले ही फेंक गया है.
थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में किसी के अपहृत अथवा गायब होने की सूचना नहीं मिली है. आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है. पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >