गोड्डा : डीसी के रवि कुमार ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलायी जा रही सरकारी योजनाओं और खामियों पर देर तक चर्चा किया.
बैठक में सीएस डॉ सीके साही, डीटीओ डॉ अंबिका प्रसाद सहित सभी प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे. डीसी श्री कुमार ने कहा 19 से 21 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान में बूथ कवरेज बेहतर करें. शत प्रतिशत होने डोर टू डोर ड्राप पिलाने में अच्छी स्थिति सामने आयेगी.
श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा सहिया का रिक्त पद को भरा जायेगा. विभाग विज्ञापन का प्रकाशन कर जल्द से जल्द इस दिशा में कार्य करे.
बंदरवार सेंटर की दोनों एएनम से0 स्पष्टीकरण
श्री कुमार ने कहा पथरगामा प्रखंड के बंदरवार सेंटर से रिपोर्ट देने में एएनएम कोताही बरती है. दोनों को स्पष्टीकरण पूछा गया है. सीएस को एएनएम पर कार्रवाई करने की बातों पर बल दिया गया.
कुपोषण केंद्र का बेड खली ना रहे
डीसी श्री कुमार ने कहा सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में कुपोषण बच्चों की संख्या को देखते हुए चार कुपोषण केंद्रों में सभी बेड पर कुपोषित बच्चों का इलाज करने की बात कही. किसी भी केंद्र का बेड खाली नहीं रहना चाहिए. महिला पर्यवेक्षिका को इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया गया.
दवा का स्टॉक की रिपोर्ट दुरुस्त करें
डीसी श्री कुमार ने कहा सभी सेंटरों पर कितनी दवा आयी, कितने खर्च हुए इसकी रिपोर्ट दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
नियमित टीकाकरण करें : सीएस
सीएस श्री साही ने नियमित टीकाकरण करने पर बल दिया. उन्होंने कहा पल्स पोलियो कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. औसत प्रतिशत से बढ़कर कवरेज करना है. इस दौरान यूनिसेफ जिला कोर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डॉ निर्मला बेसरा आदि थे.
