गोड्डा : शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में महिला सेल की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश अध्यक्ष पूनम झा उर्फ गुड्डी झा ने की. श्रीमती झा ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में हिलावै गांव की किरण कुमारी को मनोनीत किया गया है.
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किरण कुमारी को सभी प्रखंडों में संगठन बनाने और पार्टी की मजबूती की बातों पर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती झा द्वारा बल दिया गया. इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष धनंजय महतो, नकुल मंडल, ज्ञानदेव मंडल, मो नसीम, मो मासूम, मो सादाब, मो जिसान, प्रकाश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे.महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष किरण कुमारी ने कहा कि राजद पार्टी ने जिस उम्मीद से महिला सेल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है. कहा कि पार्टी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी.
