हनवारा से भगायी गयी लड़की को कोर्ट में किया पेश
घर से अपनी मर्जी से सुभाष के साथ जाने की कही बात
हनवारा में दर्ज था कांड 11/16
गोड्डा : हनवारा थाना अंतर्गत भगायी गयी अपहृता को पुलिस ने बरामद कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया. न्यायालय में अपहृता का बयान 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया. अपने बयान में अपहृता ने बताया कि वह अपने मर्जी से घर से सुभाष साह के साथ निकली थी. दोनों ने भागलपुर में शादी की तथा मुंबई में जाकर रहने लगे. अभी वह अपने पति के घर से आयी है तथा पति के साथ ही रहना चाहती है.
मालूम हो कि अपहृता के पिता ने हनवारा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री को सुभाष साह द्वारा भगाने का आरोप लगाया था. 30.06.16 को दर्ज हनवारा थाना कांड संख्या 11/16 के अनुसार अपहृता बालिग है तथा वह अपने पति के साथ रहने की बात न्यायालय को बतायी है.
