बिजली चोरी के आरोप में छह पर एफआइआर

बकाया रहने के कारण बिजली कनेक्शन काटा आरोपित टोका लगा कर कर रहे थे बिजली चोरी गोड्डा : मुफस्सिल थाना में बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार सिंह के लिखित बयान पर निपनियां गांव के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज थाना कांड संख्या 50/16 के अनुसार निपनियां के भागीरथ महतो, […]

बकाया रहने के कारण बिजली कनेक्शन काटा

आरोपित टोका लगा कर कर रहे थे बिजली चोरी
गोड्डा : मुफस्सिल थाना में बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार सिंह के लिखित बयान पर निपनियां गांव के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. दर्ज थाना कांड संख्या 50/16 के अनुसार निपनियां के भागीरथ महतो, संतोष महतो, अरुण महतो, विनोद महतो, प्रेमलाल महतो व प्रकाश महतो के पर बिजली विभाग, गोड्डा का बकाया था. जिस कारण सभी का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था. कनेक्शन काटने के बावजूद सभी लोग अवैध रूप से टोका लगा कर बिजली का उपयोग कर रहे थे. 11.4.16 को विभाग द्वारा छापेमारी दल का गठन कर निपनियां गांव में छापेमारी की गयी.
छापेमारी दल का नेतृत्व सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार सिंह कर रहे थे. टोका लगा कर बिजली जलाने के कारण हुई क्षति को दर्शाते हुये विद्युत अधिनियम 135 एवं 138 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी के टोका सहित तार को भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >