राज्य निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में आठ छात्र हुए सफल
गोड्डा : नेमोतरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने स्कूल समेत जिले का मान बढ़ाया है. वर्ष 2015-16 मे हुए राज्य निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा मे विद्यालय के कुल आठ छात्र-छात्राओं ने उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रौशन किया है. वर्ग सप्तम से परीक्षा में कुल तीन छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई.
इसमें तीन ने उत्तीर्णता प्राप्त की है. जबकि वर्ग अष्टम से कुल छह छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. पांच ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है. प्रभारी प्रधानाध्यापक वरण हेंब्रम ने व बीइइओ जया देवी ने कहा कि बच्चाें को सम्मानित किया जायेगा.
