जमनी पहाड़पुर के मिर्धा टोला में तीन घर राख

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव के मिर्धा टोला में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. सभी गरीब परिवार है. घटना बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे की है. बच्चों को दूध गरम कर दिये जाने के क्रम में ही चुल्हे की चिंगारी से आग भड़कने की बात बतायी जा […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के जमनी पहाड़पुर गांव के मिर्धा टोला में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. सभी गरीब परिवार है. घटना बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे की है. बच्चों को दूध गरम कर दिये जाने के क्रम में ही चुल्हे की चिंगारी से आग भड़कने की बात बतायी जा रही है. गांव के मैनेजर मिर्धा, रामविलाश मिर्धा, रोहित मिर्धा, एतवारी मिर्धा का घर जल गया है.तीनों परिजन बेघर हो गये है. परिजनों के पास न तो रहने के लिए घर बचा है और न ही खाने के लिए अनाज.

परिजन अग्निकांड की घटना के बाद बेघर हो गये है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरा परिवार सदमे में है. घर में एक भी समान नहीं बचा है. महिलाओं ने बताया कि चावल,गेहूं सहित अन्य सामग्री भी जलकर राख हो गयी. दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर अन्य घरों को जलने से भी लोगों ने बचाया.

मुखिया ने पहुंचायी राहत : वहीं पंचायत के मुखिया लोबिन यादव ने परिजनों को राहत पहुंचाने का काम किया है. प्रभावित परिवारों को गुड़, चूड़ा,सहित अन्य सामग्रियों के माध्यम से राहत पहुंचाया गया है. इस दौरान वार्ड सदस्य प्रभात कुमार भी थे. मुखिया ने बताया अग्निकांड की सूचना अंचलाधिकारी को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >