राज्यस्तरीय खेल में दो छात्र सफल
गोड्डा : रांची के खेलगांव में संपन्न हुए बाल समागम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के दो छात्रों को सफलता मिली है. शनिवार दोपहर दो बजे रांची से लौटी टीम का सर्वशिक्षा कार्यालय में एडीपीओ संजय कुमार कापरी ने स्वागत किया.
छात्रों का नेतृत्व कर रहे कार्यक्रम पदाधिकारी शंभुदत्त मिश्रा ने बताया कि गोड्डा के विभिन्न विद्यालयों से कुल 30 छात्र-छात्राओं ने बाल समागम खेलकूद में भाग लिया था.
इस प्रतियोगिता में जिले के मध्य विद्यालय ईटहरी की छात्रा नेहा कुमारी को 200 मी दौड़ तथा बरमसिया संत जोसेफ मध्य विद्यालय के छात्र विमल मुर्मू को ऊंची कूद में सफलता मिली है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड की ओर से बाल समागम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्रों का हौसला वर्द्धन किया. सफल बच्चों को आकर्षक पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र दिया गया है. इस दौरान एसएसए के बबलू मंडल आदि उपस्थित थे.
