झिलुवा के डीलर की उपायुक्त से शिकायत
गोड्डा : सदर प्रखंड के झिलुवा गांव ग्रामीणों ने राशन वितरण में डीलर द्वारा मनमानी करने की शिकायत उपायुक्त के रविकुमार से की है. ग्रामीणों ने बताया कि डीलर महेंद्र हेंब्रम गलत तरीके से अनाज व केरोसिन का उठाव कर ब्लैक में बेच लेता है. एक भी बार लाभुकों ने समय पर केरोसिन व अनाज नहीं दिया गया है.
गांव के अमृत साह, जहरलाल साह, दयानंद साह आदि ने बताया कि वे लोग सभी मलमला गांव से आते है. इस वार्ड में कम से कम 50 लाभुकों को समय पर राशन का लाभ नहीं मिलता है. इसकी शिकायत डीलर से करने पर वह मारपीट करने पर उतारू हो जाता है. इसके अलावा डीलर चावल आदि का उठाव नहीं होने का बहना बनाता है. पांच माह बीत गया अब तक लाभुकों को सही तरीके से राशन नहीं मिल रहा है.ग्रामीणों ने डीलर पर कार्रवाई करने की मांग की है.
