जाम के निदान पर हुआ विचार विमर्श

मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी गांधीनगर सड़क जाम की समस्या को लेकर रविवार को रेलवे साइडिंग, किर्त्तनियां, चार नंबर खदान एवं गांधीनगर के ग्रामीणों के बीच ग्राम प्रधान पटवारी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक दोपहर 2:30 बजे से शाम छह बजे तक […]

मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी गांधीनगर सड़क जाम की समस्या को लेकर रविवार को रेलवे साइडिंग, किर्त्तनियां, चार नंबर खदान एवं गांधीनगर के ग्रामीणों के बीच ग्राम प्रधान पटवारी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह सात बजे से लेकर 10 बजे तक दोपहर 2:30 बजे से शाम छह बजे तक प्रतिदिन नो इंट्री का पालन करते हुए गांधीनगर सड़क होकर बड़े वाहनों के लिए वनवे रास्ता की व्यवस्था की गयी है. जिसपर सिर्फ खाली गाड़ियां ही किर्त्तनियां नाम नगर सहित अन्य जगहों पर जायेगी.

बाकी लोड गाड़ी को मिर्जाचौकी बाजार होकर चलाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर भीम सोरेन, संतोष सिन्हा, शैलेंद्र जयसवाल, जयप्रकाश साह, अशोक सिंह, पतारू सिंह, शमशुद्दीन अंसारी, एम खान, केशव महतो, एस जयसवाल, विनोद गुप्ता, डी महतो, प्रेम सोरेन, बादल मरांडी, धनंजय सोरेन आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >