बाबूलाल ने कहा : नाम किसानों का काम काॅरपोरेटों का
सरकार सुनेगी नहीं मिलकर करना होगा आंदोलन
जब तक सरकार जमीन का पुराना दर तय नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगी
अडाणी , मित्तल , जिंदल सभी को लागों हम झारखंडी कहां जायेंगे: प्रदीप
सरयू राय -रघुवर दास के बीच सौतन की लड़ायी में सैंया मारा जा रहा है
झामुमापें का दिल साफ नहीं , हेमंत सोरेन भी अंदर से मिला है सरकार के साथ :प्रदीप
गोड्डा : स्थानीय मेला मैदान परिसर में गुरुवार को जेवीएम की ओर से आयोजित भूमि अधिग्रहण के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य रूप से पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के साथ प्रधान महासचिव सह विधायक प्रदीप यादव, प्रदेश प्रवक्ता खालीद खलील, युवा मोरचा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन, परितोष सोरेन मुख्य रूप से शामिल थे. अपने संबोधन संबोधन में श्री मरांडी ने कहा जमीन के लिये प्रदीप यादव जी का साथ देना होगा. भाजपा सरकार सुनेगी नहीं इसलिये लगातार लड़ने की जरूरत है.
भाजपा की सरकार किसानों का केवल नाम लेती है, लेकिन काम काॅरपोरेट घरानों की करती है. गोड्डा में जिस तरह से कौड़ी के दाम तथा संताल परगना में जमीन का वेल्यूएशन लगाया गया. इसके लिये सरकार को पत्र लिखकर जमीन के मूल्यांकन का आधार मांगा लेकिन आज तक सरकार इस बात को बताने से बच रही है. जमीन कानून को संशोधित करने के लिये सरकार पूरी व्यवस्था लगा दी है. बड़े घरानों को बगैर विलंब किये जमीन दे रही है.
दलालों को लगाकर किसानों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है. सरकार पूरी तरह से जमीन का हक नहीं देती है तब तक किसी भी हालत में जमीन नहीं देंगे. सरकार का प्रति एकड़ दर 13 लाख रुपया लेकर किसानों को सड़क किनारे भी रहने को जगह नहीं मिलेगा. जबकि प्रति कट्ठा जमीन 13 लाख में बिक रहा है. समाधान तक जेवीएम लड़ने को तैयार है. किसी को उजाड़ने के लिये परियोजना नहीं लगायी जाती है, विकास के लिये लगती है.
आज तक प्रभावित लोगों को सरकार लाभ से दूर रखी है.
गरीबों के अरमान कुचल रही सरकार : युवा मोर्चा जेवीएम के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सरकार गरीबों के अरमान को कुचलने का काम कर रही है. दिल्ली से चलकर लगातार अडानी तथा जिंदल गोड्डा आ रहा है. केवल जेवीएम ही किसानों की बातों को विधानसभा में उठाया है. बांकी विपक्ष में शामिल झामुमो व अन्य सरकार के समर्थन में ही है. अच्छे दिन केवल अडानी व अंबानी के लिये है .
पुराना दर लागू करे सरकार
विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार पुराना दर लागू करे तभी जमीन लेना संभव होगा. कहा मुख्यमंत्री नांच रे नांच पैसा देवो पांच जुमले पर काम कर रही है. अडाणी, जिंदल व मित्तल किसी को भी लाओ लेकिन हम झारखंडी कहां जायेंगे. गोड्डा के लोगों को भिखमंगा बनाने की साजिश है सरकार की.
श्री यादव ने झारखंड मुक्ति मोरचा पर मंच से आरोप लगाया कि सरकार के साथ विपक्ष भी मिला है. जब गोड्डा का मामला उठाया तो पहले दिन इस पर नहीं कूदा, इस बात से ही समझ गया कि सरकार व कंपनी से हेमंत सोरेन जी के बीच हिसाब लग गया है. श्री यादव ने कहा जनता की क्या और जमीन पर क्या सोचेगी सरकार, यहां तो सरयू राय तथा रघुवर दास के बीच सौतन की लड़ायी है सैया मारा जा रहा है. कहा : गोड्डा में उपचुनाव होना है ,
जितना ट्रांसफॉर्मर बदलना है अभी बदलायेगा उसके बाद ढूंढने से भी नहीं मिलेंगेे. गोड्डा से ही भाजपा के सफाये की शुरूआत होगी. वावूलाल जी जिसे कहेंगें वोट देंगें लोग. वहीं प्रदेश प्रवक्ता खलीद खलील , युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार, मिस्त्री सोरेन, सूर्यनारण हांसदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बेधु चौबे, जिला अध्यक्ष धनंजय यादव, सिमोन मरांडी, पतिोष सोरेन , ने भी अपनी बातों को रखा. मंच संचालन प्रवक्ता दिलीप कुमार साह ने की .
