अटल बिहारी वाजपयी को दी बधाई
गोड्डा : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर जिले के अलग अलग प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोरचा की ओर से कन्हवारा स्कूल के नजदीक जिलाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया व विनोद कुमार साह ने गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच पठन पाठन सामग्री बांटी.
वहीं जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया ने कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में नमो की रैली में शामिल होने की अपील की. वहीं श्री वाजपेयी के जन्मदिन को लेकर शहर में जय माता दी भवन प्रांगण में कलम कॉपी आदि का वितरण किया गया.
गरीबों के बीच बांटा गया कंबल
ठाकुरगंगटी : ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी पंचायत में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति नेता प्रिया सिंह ने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया.मौके पर भाजपा नेता मिहिर महतो थे.
