गोड्डा : गोड्डा के लोगों के बीच 29 दिसंबर को रांची में आयोजित नमो के महारैली की सफलता व लोगों को शामिल होने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. गोड्डा पहुंचे नमो रथ का स्वागत नरेंद्र मोदी फेंस क्लब ने किया.
क्लब अध्यक्ष हरीश भगत ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. नमो रथ को विभिन्न मुहल्ले में घुमाया गया और लोगों को रैली में शामिल होने के लिये जागरूक किया. हरीश भगत ने कहा कि 22 दिसंबर से जिले में नमो रथ घूम रहा है. जिले के विभिन्न स्थानों में रथ द्वारा लोगों को संदेश दिया जा रहा है.
इस अवसर पर सोनू सिंह, चंदन कुमार, राजेश भगत, जितेंद्र, जानी, चंदन खन्ना, सुजीत मेहरा, कुंदन, रोहित, नीरज, गौतम, राजीव, रोहित, विसु, गोरांग महतो आदि थे.
प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने से हर्ष
ठाकुरगंगटी : प्रखंड भाजयुमो का अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह को बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है. भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संतोष आनंद व अन्य ने श्री सिंह को बधाई दी है. इनलोगों ने कहा कि युवाओं को इतनी बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने की पहल भाजयुमो ने की है. प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र में युवाओं को संगठित करने में पूरी ताकत लगा देंगे.
