छात्रों ने प्राचार्य को बनाया बंधक

गोड्डा : गोड्डा कॉलेज के बीएड छात्रों ने नये सिलेबस को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्राचार्य जीके ठाकुर को दो घंटे तक चैंबर में बंधक बनाये रखा. इस दौरान छात्रों प्राचार्य कक्ष के सामने धरना दिया और विवि प्रशासन व वीसी के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं छात्रों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना […]

गोड्डा : गोड्डा कॉलेज के बीएड छात्रों ने नये सिलेबस को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्राचार्य जीके ठाकुर को दो घंटे तक चैंबर में बंधक बनाये रखा. इस दौरान छात्रों प्राचार्य कक्ष के सामने धरना दिया और विवि प्रशासन व वीसी के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं छात्रों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया.

क्या है मामला

आक्रोशित छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन के खिलाफ इससे पहले छह बार आंदोलन कर चुके हैं. उनकी मांग केवल बीएड के नये पाठ्यक्रम को हटाकर पुराने को चालू करना है. एसकेएमयू पहला विवि है, जहां एनसीइटी के मापदंड को दरकिनार कर अपना प्रयोग कर रही है.

छात्र नेता अमर सिन्हा ने कहा इस प्रयोग से छात्रों का भविष्य गर्त में जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >